फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुघरों में सजे दीवान, संगत ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को कश्मीर घाटी में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। घाटी में विभिन्न गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए थे। भारी संख्या में संगत ने गुर घरों में माथा टेका।
विज्ञापन

सबसे बड़ा समागम श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके में स्थित गुरुद्वारा छठी पातशाही में आयोजित किया गया। यहां रागी जत्थों ने गुरबाणी से संगत को निहाल किया। सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक मनप्रीत कौर ने कहा, कश्मीर के साथ पूरे विश्व भर में अमन और शांति की अरदास की गई। इसके अलावा बारामुला जिले के छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में भी बहुत बड़ा दीवान सजाया गया था, जहां सिख संगत ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा लगभग हर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। प्रकाश पर्व पर शाम के समय लगभग सभी गुरुद्वारों में दीपमाला की गई और मोमबत्तियां जलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें