फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहा आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहे लश्कर-ए- ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को पुलिस ने बांदीपोरा जिले के अलोसा से जिंदा गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल व एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। आने वाले दिनों में वह सुरक्षाबलों को भी निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। उसकी पहचान अनंतनाग के रहने वाले फैसल गुलजार के रूप में हुई। वह 17 जुलाई 2022 से लापता था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, बांदीपोरा जिले के अलोसा के जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के शनिवार को सेना, सीआरपीएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान ऊंचे पर्वतीय इलाके में एक संदिग्ध आतंकी दिखाई दिया। जिसे सुरक्षाबलों ने घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद किया गया। सूत्रों ने बताया कि कि पकड़ा गया लश्कर आतंकी आने वाले दिनों में सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहा था। अमरनाथ यात्रा भी उसके निशाने पर थी। इस आतंकी को पकड़ कर सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घटना को टाल दिया।
----------------
बारामुला में 24 घंटे के अंदर एक और आतंकी मार गिराया
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के अंदर रविवार को एक और आतंकी मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक एके राइफल, दो मैगजीन व 30 कारतूस बरामद किए हैं। मारे गए दहशतगर्द की शिनाख्त लश्कर-ए-ताइबा के सदस्य फैयाज अहमद के रूप में हुई है। वह बारामुला के पट्टन का रहने वाला था। इससे पहले शनिवार को सुरक्षाबलों ने वानीगाम इलाके में एक आतंकी मार गिराया था।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि बारामुला के बिनेर गांव के आसपास एक आतंकी मौजूद है। सूचना मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान जैसे ही संयुक्त तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा छिपे हुए आतंकी अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में स्थानीय आतंकी फैयाज अहमद मारा गया।
-----
पिता भी था आतंकी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारा गया आतंकवादी फैयाज मई 2022 से सक्रिय था। इससे पहले फैयाज अपने पिता के साथ हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के मददगार के रूप में काम कर रहा था। उसका पिता इरशाद अहमद हिजबुल का कमांडर था और देवबग में 2015 में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। इरशाद नागरिकों की हत्या व उन पर हुए कई हमलों में भी शामिल रहा था। सुरक्षा बलों ने वर्ष 2017 में फैयाज को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया था। पांच साल बाद अप्रैल 2022 में न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन वह सुधरा नहीं और मई 2022 में घोषित तौर पर आतंकी बन गया।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें