फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला मुठभेड़ में जान गंवाने वाले एक्सेल को सैन्य सम्मान के साथ विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला के वानीगाम में शनिवार को हुई मुठभेड़ में जान गंवाने वाले सेना के असॉल्ट डॉग एक्सेल को रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना के अधिकारियों व जवानों ने एक्सेल की बहादुरी को सलाम किया। एक्सेल ऑपरेशन के दौरान रूम इंटरवेंशन के लिए अंदर दाखिल हो रहा था, तभी आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमें उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

सेना के 10 सेक्टर मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में पूरे सैन्य सम्मान के साथ बंदूकों से सलामी दी गई। पुष्प चक्र अर्पित किए गए। समारोह में जीओसी किलो फोर्स मेजर एसएस सलारिया, एक्सेल के हैंडलर समेत सभी जवान शामिल थे। शनिवार को वानीगाम में जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने एक मकान में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया तो इसमें डॉग स्क्वॉड को भी शामिल किया गया। बजाज नाम के कुत्ते को पहले भेजा गया। बाद में एक्सेल की पीठ पर एक कैमरा लगाया गया ताकि उसके द्वारा की जाने वाली रूम इंटरवेंशन के दौरान आतंकवादियों की सही जानकारी सेना तक पहुंच सके और वह आसानी से ऑपरेशन को अंजाम दे सकें। जैसे ही खोजी कु त्ता मुठभेड़ स्थल पर मकान में दाखिल हुआ तो आतंकियों ने उस पर फ ायरिंग कर दी। दस गोलियां लगने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें