श्रीनगर। श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन (एसएमसी) के पूर्व आयुक्त शौकत अहमद के आवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक विशेष टीम ने छापा मारा। सूत्रों के अनुसार एसीबी ने रेलवे ब्रिज (एयरपोर्ट एवेन्यू लिंक) के पास सेकेंड सेक्टर हुमहामा में अहमद के घर पर दबिश दी। प्राथमिक जांच के बाद जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार मामले में यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि एसीबी ने कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।
इससे पहले आवास और शहरी विकास विभाग ने एसएमसी में पदों के कथित सृजन और ‘अवैध’ पदोन्नति पर अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू की थी। हालांकि इस दबिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।