फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में सेना ने बचाए 12 बस यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। लद्दाख के दूरदराज श्योक-दुरबुक सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सेना ने 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि इन्हें मामूली चोटें आई हैं। दो मिनी बसों में टक्कर के बाद एक वाहन पलट गया। यात्री बीच में फंस गए, जिन्हें सैन्य टीम ने ऐन मौके पर बचा लिया।
विज्ञापन

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो यात्री मिनी बसों में टक्कर हो गई, जिससे एक मिनी बस सड़क पर पलट गई। जम्मू-कश्मीर लाइट इनफेंट्री के 12 जवानों ने फौरन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाद में सेना की एक और टीम ने पहुंचकर प्राथमिक चिकित्सा समेत अन्य मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें