फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डोरू करेरी में मंगलवार की शाम को पांच घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार की शाम को सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। कई बार अपील करने के बाद भी आतंकी नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक-एक कर दो आतंकी मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त आरिफ हुसैन भट निवासी हीवार्ड तथा कुलगाम के मीरहामा निवासी सुहैल अहमद लोन के रूप में हुई है।
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि यह मुठभेड़ दो मायनों में महत्वपूर्ण है। एक तो यह ग्रुप 16 अप्रैल 2022 को वाटनाड में हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। दूसरा मुठभेड़स्थल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के काफी करीब था। यह हाईवे तथा अमरनाथ यात्रा पर हमले की दृष्टि से खतरा हो सकता था, जिसे आतंकियों को मारकर नाकाम बनाया गया है।
विज्ञापन

------------
इस साल अब तक 69 आतंकी मारे गए
पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक 17 पाकिस्तानी सहित 69 आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी मिली है। इनमें से 43 दहशतगर्द लश्कर, 15 जैश, 9 हिजबुल और दो अलबद्र के थे। इसके अलावा 36 आतंकियों और उनके 175 मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें