फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में 27 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शोपियां के डीएम सचिन कुमार वैश्य ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर समिति शोपियां के 7 और आरएंडबी डिवीजन शोपियां के 20 कर्मचारी सहित एक वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित पाया गया। डीएम ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गये अधिकारियों-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा और भविष्य में समय के पाबंद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें