फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूलिप गार्डन आम लोगों के लिए खुला, पहले दिन हजारों पर्यटकों ने फूलों की खूबसूरती को निहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डल झील के किनारे पर जबरवान की पहाड़ियों की गोद में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन बुधवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन हजारों की संख्या में पर्यटक गार्डन में पहुंचे और रंग बिरंगे फूलों की खूबसूरती को निहारा। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि गार्डन के खुलने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

35 हेक्टेयर में स्थापित ट्यूलिप गार्डन में इस बार 68 प्रजातियों के करीब 15 लाख ट्यूलिप के फूल खिले हैं। बगीचे में ट्यूलिप के अलावा सभी मौसमों में खिलने वाले पौधे भी लगाए गए हैं, जिनमें करीब 6 नई प्रजातियां हैं। ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिलने में चार से पांच दिन और लगेंगे। अभी कुछ फूल पूरी तरह से नहीं खिले हैं। यहां आने वाले पर्यटकों का बगीचे में प्रवेश से पहले कोविड टेस्ट किया जा रहा है। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 75 नई जगहों को चिह्नित किया गया है। इनका विकास किया जाएगा। इसके अलावा 75 नए जंगल ट्रेक, 75 नई हेरिटेज साइट और 75 नई सूफी साइट को प्रमोट किया जाएगा।
------------------
द ग्रेट ट्यूलिप शो भी जल्द
ट्यूलिप गार्डन की ई-टिकटिंग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मेहता ने कहा कि पहले टिकट को लेकर यहां लाइन लगती थी। अब ऑनलाइन होने से घर बैठे टिकट बुक की जा सकती है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक के एमडी और सीईओ बलदेव प्रकाश ने बताया कि करीब 20 दिन पहले गुलमर्ग गंडोला की ई-टिकटिंग की शुरुआत की गई थी। वहां अच्छा रिस्पांस मिलने से ट्यूलिप गार्डन के लिए भी ई-टिकटिंग का प्रबंध किया गया है। पर्यटक फ्लोरीकल्चर विभाग की वेबसाइट www.dofk.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। बड़ों के लिए टिकट की कीमत 59 रुपये जबकि 12 साल से कम के बच्चे के लिए 24 रुपए है। पर्यटन विभाग के निदेशक जीएन इत्तू ने कहा कि आगामी दिनों में द ग्रेट ट्यूलिप शो भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
यहां की प्राकृतिक सुंदरता दुनिया से अलग : पर्यटक
मध्य प्रदेश से आये पर्यटक अंकित ने कहा कि वीरवार को उन्होंने वापस लौटना है। जब उन्हें पता चला कि ट्यूलिप गार्डन खुलने वाला है तो वे यहां आ गए। यहां फूल काफी खूबसूरत हैं। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। कश्मीर के बारे में जैसा सुना था, वैसा कुछ नहीं है। यहां का माहौल काफी अच्छा है। यहां सभी को एक बार जरूर घूमने आना चाहिए। गुजरात के सूरत से आये एक अन्य पर्यटक अर्पण ने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता अलग ही है। उन्होंने हॉलैंड में भी ट्यूलिप के फूल देखे हैं लेकिन जो यहां के फूलों की सुंदरता है, वो अलग ही है। ट्यूलिप गार्डन के पीछे स्थित विशाल जबरवन की पहाड़ियां मन मोह लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें