श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में यातायात प्रबंधन पर निराशा व्यक्त करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि फ्लाईओवर के खंभों को पेंट करने से सड़कों पर यातायात की समस्या का समाधान नहीं होगा।
ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में एक है यातायात प्रबंधन। इसे हल करने के लिए कोई नया बुनियादी ढांचा नहीं बनाया जा रहा।
उन्होंने आगे लिखा कि मैंने नहीं देखा कि इस समस्या को हल करने के लिए कोई सार्थक कदम उठाए जा रहे। रामबाग फ्लाईओवर के पूरा होने के बाद किसी नए बुनियादी ढांचे में निवेश नहीं किया गया है।