फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोकरनाग में बहते नदी के बीच बन गया गड्ढा, आगे की धारा सूखी, प्रशासन ने नाले के पास जाने पर लगाई रोक

Thu, 17 Feb 2022 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग

सार

कोकरनाग में बहने वाले ब्रेंगी नाले के बीचों बीच एक रहस्यमयी गड्ढा बन गया है। चार दिन पहले बने इस गड्ढे में सारा पानी गिरने से आगे की धारा सूख गई है।
विज्ञापन
कोकरनाग में नदी के बीच बना गड्ढा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कोकरनाग इलाके में बहने वाले ब्रेंगी नाले के बीचोबीच एक रहस्यमयी गड्ढा (सिंक होल) बन गया है। जिसमें नाले का सारा पानी गिर रहा है। चार दिन पहले बने इस गड्ढे में नाले का सारा पानी गिरने से आगे की धारा सूख गई है।

विज्ञापन


इस रहस्यमय गड्ढे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए नाले के आसपास धारा 144 लागू कर दी है। लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। 
 
बताया जा रहा है कि ब्रेंगी नाले में बड़ी संख्या में मछलियां मौजूद हैं, जिन्हें संबंधित विभाग की ओर से निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके कारण भी वहां लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भूस्खलन का खतरा देखते हुए लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


आसपास जाने वालों को रोकने के लिए भारी पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। अभी तक बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के इंजीनियर इसका उपाय खोजने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें