फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एक मामले में जेकेएपी 6वीं बटालियन के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मुताजिर अब्बास को अनुशासनिक कार्रवाई के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करके उसके खिलाफ विभागीय जांच बिठाई गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस रूल्स 1960 और अन्य संबंधित नियमों के तहत अब्बास को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान अब्बास आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर जम्मू में रहेंगे और एडीजीपी की अनुमति के बिना हेडक्वार्टर नहीं छोड़ेंगे। डीजीपी की ओर से तय नियमों के तहत अब्बास के खिलाफ विभागीय जांच बिठाई गई है, जिसमें प्रशासनिक विभाग को संबंधित दस्तावेजों के साथ दो माह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें