फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलम नदी पर बनेगा सांस्कृतिक व आर्थिक गतिविधियों का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। साबरमती की तर्ज पर झेलम नदी के तटों के सुंदरीकरण कार्य का उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत झेलम नदी पर सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। इसमें संस्कृति का खास ख्याल रखा जाएगा। डल झील इस साल के अंत तक बिल्कुल स्वच्छ हो जाएगी। साथ ही हाउसबोट के सीवेज निस्तारण का मामला भी जून तक हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य पर 75 करोड़ रुपये खर्च आएगा और जलशक्ति विभाग इसका क्रियान्वयन करेगा। इसके साथ ही उन्होंने साढ़े पांच करोड़ की लागत से पोलो व्यू रोड के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। कहा कि अब श्रीनगर नगर निगम के पास पर्याप्त और आधुनिक बर्फ हटाने वाली (स्नो क्लीयरेंस) मशीनें आ चुकी हैं। श्रीनगर स्मार्ट सिटी ने ऐसे ही कई कार्य शुरू किए हैं, जिसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट भी है। इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का कमांड सेंटर भी आने वाले एक-दो महीनों में शुरू हो जाएगा। पूरे श्रीनगर में एक बदलाव आने वाला है और उस दिशा में काम हो रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में मेयर अजीम मट्टू, मुख्य सचिव डा. अरुण मेहता, मंडलायुक्त पांडुरंग के पोल, आईजी विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें