फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से मौत पर चार डॉक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में नगर परिषद के एक कर्मचारी की लापरवाही से मौत मामले में जिला अस्पताल के चार चिकित्सा अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद हुसैन हाफिज को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उस वक्त कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन भी किया। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के बाहर नगर परिषद के पार्षदों, व्यापारियों व आम लोगों ने भी धरना-प्रदर्शन किया। इस घटना का संज्ञान लेते हुए निदेशक कश्मीर डा. मुश्ताक अहमद राथर ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दो दिन में रिपोर्ट तलब की। साथ ही जांच पूरी होने तक अस्पताल के चार चिकित्सकों डा. हिलाल अहमद, डा. गुलजार अहमद, डा. अफर नफी तथा डा. मोहम्मद अशरफ को निलंबित कर दिया। उधर, डीसी बशीर उल हक चौधरी ने भी तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। कहा कि समिति यह जांच करेगी कि क्या वाकई में चिकित्सकों और स्टाफ की ओर से लापरवाही हुई है।
एसआईए का बिजबिहाड़ा तहसील में छापा
श्रीनगर। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा तहसील कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान दस्तावेजों की जांच की गई। सूत्रों ने बताया कि टीम ने कर्मचारियों से पूछताछ की। रिकॉर्ड की जांच के साथ ही अपने साथ दस्तावेज भी ले गई है। टीम पहले से दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में गई थी।
विज्ञापन

वाहिद पररा जेल में हुआ बेहोश
श्रीनगर। आतंकियों से गठजोड़ के आरोप में श्रीनगर केंद्रीय कारागार में बंद पीडीपी नेता वाहिद के अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के बाद उसे दोबारा जेल में भेज दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाने से समस्या आई थी। परिवार वालों का कहना है कि उसकी सेहत जेल में दिनोंदिन खराब हो रही है। उन्होंने एलजी से हस्तक्षेप कर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें