लेह/जम्मू। लद्दाख में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार फुट की ऊंचाई वाले स्पितुक में प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। स्टेडियम को 130 कनाल भूमि पर बनाया गया है, जिसमें 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लद्दाख के स्टेडियम को खेल ढांचे के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। अनुराग ने ट्वीट में कहा-यह नया भारत है। खेल इंडिया के तहत अनुदान से लद्दाख के स्पितुक में ओपन स्टेडियम बनाया गया है। यह समुद्र तल से लगभग 11 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। उन्होंने कहा कि खेल ढांचा नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।