फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख की तिब्बती बस्ती में अब चौबीसों घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। लद्दाख की सबसे बड़ी तिब्बती बस्ती को चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति का तोहफा मिल गया है। दूरदराज न्योमा ब्लॉक में रेबेल समधो व समधो टीआर को राष्ट्रीय पावर ग्रिड से जोड़ दिया गया है। इससे पूर्व इस क्षेत्र के 70 घरों को सौर ऊर्जा से बिजली मिल रही थी।
विज्ञापन

लद्दाख प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि तिब्बती बस्ती को दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत राष्ट्रीय पावर ग्रिड से जोड़ा गया है। अब इस इलाके में निर्बाध बिजली मिलेगी। परियोजना को टीकेसी टाटा प्रोजेक्ट्स और पावर ग्रिड कारपोरेशन इंडिया ने संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें