फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ले कलां का पहला दिन अंतरराष्ट्रीय फिरन दिवस के तौर पर मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर युवाओं ने चिल्ले कलां के पहले दिन को अंतरराष्ट्रीय फिरन दिवस के तौर पर मनाया। फिरन एक लंबी सी पारंपरिक गर्म पोशाक होती है जो अक्सर सर्दियों में घाटी के लोग पहनते हैं।
विज्ञापन

युवा जावेद बेग ने कहा कि कश्मीर के मौसम की खूबसूरती ही चिल्ले कलां है। इसकी आमद पर हम अंतरराष्ट्रीय फिरन दिवस मना रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस दिन को अंतरराष्ट्रीय फिरन दिवस के तौर पर स्वीकृत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिरन हमारी संस्कृति का हिस्सा है। देश दुनिया में हमारी सांस्कृतिक पहचान ही इस फिरन से है। बेग ने कहा कि जो कोई भी चिल्ले कलां के 40 दिन यहां आए वो भी इस पहनावे को अपनाकर इसकी शान बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें