श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सीआरपीएफ के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार एएसआई को तुरंत नज़दीक के अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 92 बटालियन के एएसआई शेर सिंह को ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल रोहामा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। एएसआई शेर सिंह राजस्थान के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर को विमान के जरिये दिल्ली भेजा गया, जहां से राजस्थान के लिए रवाना किया जाएगा।