बडगाम। चार साल की बच्ची को शिकार बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को 11 दिन के प्रयास के बाद वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया।
तेंदुए को पकड़ने के लिए शनिवार को ही जाल बिछा दिया था। मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में डीसी कार्यालय परिसर के अंदर लगाए पिंजरे में तेंदुआ आ फंसा।
वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने कहा, तेंदुए को डीसी कार्यालय की नर्सरी के पास देखा गया था। इसके बाद क्षेत्र में तलाशी तेज कर दी गई थी। कड़ी मेहनत के बाद तेंदुए को जिंदा पकड़ लिया गया।