फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार में कई मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति की तकनीक मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुकरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनिफोल्ड सिस्टम तकनीक प्राप्त करने वाला केंद्र शासित प्रदेश का पहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है, जो कई रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकता है।
विज्ञापन

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस तकनीकि में एकल सिलेंडर में लगे मल्टी-वे रीडायल हेडर का उपयोग किया जाता है। इससे एक ऑक्सीजन की बोतल को एक साथ कई रोगियों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। यह मौजूदा सीमित संसाधनों के साथ बड़ी संख्या में रोगियों को महत्वपूर्ण देखभाल प्रबंधन को सक्षम बनाता है।
प्रवक्ता ने कहा कि इसमें 24 सिलिंडर प्रणाली है जिसमें 40 पूर्ण रूप से सक्रिय बिस्तरों के साथ एक ईआरसी कक्ष है जो पूरी तरह सुसज्जित है और चौबीसों घंटे काम करता है। पहले दूर दराज के पहाड़ी इलाके के कोरोना मरीजों को शोपियां पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन तुकरू पीएचसी में इस सुविधा से मरीजों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, और उन्हें ऑक्सीजन वहीं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें