फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विकास व एलओसी की सुरक्षा पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राजभवन में उप राज्यपाल से मुलाकात कर केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन के विकास की योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर दोनों के बीच विचार-विमर्श हुआ। मौजूदा परिस्थितियों में एलओसी की सुरक्षा तथा घुसपैठ रोकने के लिए सेना की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व सुश्री शोभा करांदलजे ने शुक्रवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में कृषि व बागवानी क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उप राज्यपाल ने उच्च घनत्व पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने पर कृषि मंत्री का आभार जताया। कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर के बागवानी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें