फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में घाटी में नौ जगहों पर NIA का छापा, रिकॉर्ड खंगाले

Tue, 01 Aug 2023 01:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

एनआई ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में नौ अलग-अलग जगहों पर छापा मारा है। एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में नौ अलग-अलग जगहों पर छापा मारा है। एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में ये कार्रवाई की गई है। सूत्रों ने बताया कि मामले से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के आवास पर तलाशी ली गई, जिससे वित्तीय लेनदेन से संबंधित कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी अभी भी जारी है।

विज्ञापन


यह मामला कश्मीर में अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियों को बनाए रखने के लिए अलगाववादियों और आतंकवादी संगठनों की ओर से कुछ गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों, समाजों और संगठनों द्वारा धन के संग्रह और हस्तांतरण से संबंधित है।

27 मार्च को एजेंसी ने मामले के सिलसिले में श्रीनगर के सोनवार बाग में भी छापेमारी की थी। यह छापेमारी मामले से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें