फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान अपहरण मामला: लापता सैनिक की तलाश में कई लोगों से हुई पूछताछ, कॉल रिकॉर्ड खंगाला

Mon, 31 Jul 2023 03:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के जवान के अपहरण मामले में कई लोगों से पूछताछ की। लद्दाख क्षेत्र में तैनात जवान को रविवार को काम पर लौटना था। वह ईद के त्योहार पर छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
Security Forces - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के जवान जावेद अहमद वानी के अपहरण मामले में पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की। लद्दाख क्षेत्र में तैनात जवान को रविवार को काम पर लौटना था। वह ईद के त्योहार पर छुट्टी लेकर घर आया था। शाम के समय वह घर से अपनी गाड़ी से सामान खरीदने के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता है।

विज्ञापन


वानी के पिता ने उन लोगों से अपील की है जिन्होंने उनके बेटे का अपहरण किया होगा कि वे उसे जिंदा छोड़ दें क्योंकि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति है।

मोहम्मद अय्यूब वानी ने संवाददाताओं से कहा, "मैं अपील करता हूं कि उसे जिंदा छोड़ दिया जाए। अगर उसने किसी को परेशान किया है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। अगर वे चाहें तो मैं उसे नौकरी भी छोड़वा दूंगा।" जवान के पिता ने बताया कि उनका बेटा शनिवार शाम को मांस खरीदने के लिए बाहर गया था। उसे रविवार को अपनी पोस्टिंग वाली जगह पर वापस जाना था।
विज्ञापन


पिता ने कहा, 'उसने अपने भाई से कहा कि वह उसे कल (रविवार) हवाई अड्डे पर छोड़ दे। कुछ समय बाद, हमें फोन आया कि उसकी कार लावारिस हालत में मिली है और उसके दरवाजे खुले हुए हैं।' प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार में खून के निशान थे लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें