श्रीनगर शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित भव्य मस्जिद सामूहिक नमाज नहीं हुई। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसके आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
फलस्तीन-इस्राइल युद्ध के चलते विरोध प्रदर्शन की आशंका के बीच श्रीनगर शहर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में लगातार तीसरे शुक्रवार को सामूहिक प्रार्थना की सरकार की तरफ से इजाजत नहीं मिली। श्रीनगर शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित भव्य मस्जिद सामूहिक नमाज नहीं हुई। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसके आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मीरवाइज मौलवी उमर फारूक की नेतृत्व वाली हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कहा कि ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को बार-बार बंद करना जम्मू कश्मीर में हालात समान्य के दावों को झुठलाता है। उन्होंने मीरवाइज की घर में नजरबंदी का आरोप भी लगाया।
हुर्रियत ने कहा कि युद्ध से कभी शांति नहीं खरीदी जा सकती और इससे केवल विनाश होता है। इससे अविश्वास, असुरक्षा और क्रूरता ही पैदा होती है। गाजा के हजारों बच्चों को बमबारी करके मार डाला गया। अस्पतालों और घरों को जमींदोज किया जा रहा है। फिलिस्तीनियों पर युद्ध मानवता पर एक धब्बा करार दिया।