फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटने में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के पट्टन के शेराबाद स्थित खोरे में जेके बैंक की शाखा में लूट तथा गार्ड की 12 बोर की राइफल लूटने के मामले में शामिल ओजीडब्ल्यू के दो चार पहिया वाहनों को पुलिस ने सीज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि लश्कर-ए-ताइबा के निसार अहमद भट व आरिफ मीर घटना में शामिल रहे हैं। इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए दो वाहनों का इस्तेमाल किया। इस पर डीजीपी की संस्तुति पर दोनों वाहनों को सीज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अब तक आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले 74 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें दो दोपहिया वाहन हैं। इसके साथ ही पांच मकान, छह दुकान, जमीन तथा नकदी भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें