फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकूल और शादेव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। लद्दाख की राजधानी लेह में देश का पहला हिमालयन फिल्म फेस्टिवल का मंगलवार को समापन हो गया। पांच दिवसीय आयोजन में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की स्पर्धा में चंगथंग जनजाति पर बनी सेकूल और शादेव ए फॉरगोटन लैंड को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

हिमालयन फिल्म फेस्टिवल में पांच दिन के दौरान फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को लेकर विशेष सत्र आयोजित किए गए। फिल्म निर्माण में स्थानीय प्रतिभाओं को स्थानीय व नए विषयों पर फिल्में बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बॉलीवुड के कई अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक समेत तकनीकी जानकारी देने के लिए पेशेवर हस्तियाें ने व्याख्यान दिए। स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने कहा कि फेस्टिवल से स्थानीय प्रतिभाओं के बॉलीवुड तक जाने की उम्मीदें बढ़ी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि लद्दाख को हर संभव मदद दी जाएगी। शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल को अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें