उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल किया। यहां एक आतंकवादी मारा गया। अभी ऑपरेशन चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा पुलिस और सेना की 2 बिहार यूनिट की संयुक्त टीम ने जिले जुमागुंड सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा को पार घुसपैठ करने वाले एक आतंकी को मार गिराया है। पुलिस और सेना के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। अभी ऑपरेशन जारी है।
इससे पहले गुरुवार को कुपवाड़ा को पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने पांच आतंकियों को ढेर किया था। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे, जो सीमा पर से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश में थे। इससे पहले ही सतर्क जवानों ने उन्हें मार गिराया। उनके पास से भारी मात्रा हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया था।
ये भी पढ़ें- श्रीनगर में आतंकी हमला: किक्रेट खेल रहे पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने बनाया निशाना, ताबड़तोड़ की गोलीबारी