फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी साजिश विफल: श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर सिलिंडर में छिपा कर लगाई आईईडी, सुरक्षाबलों ने की नष्ट

Wed, 27 Dec 2023 04:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु मिली है, जिसे सिलेंडर के अंदर भरा गया है। इसे आईईडी माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
हाईवे पर मिली संदिग्ध वस्तु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया है। बुधवार को श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को नष्ट कर दिया गया है। आतंकियों ने इसे सिलिंडर में फिट करके लगाया था। समय रहते सुरक्षाबलों ने इसका पता लगा लिया और बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह सुरक्षा बलों की नियमित गश्त के दौरान व्यस्त राजमार्ग के किनारे श्रीनगर के लावपोरा में गैस सिलिंडर मिला। इसके तुरंत बाद श्रीनगर-बारामुला मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर भेजा गया, जिसने बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से संदिग्ध आईईडी को नष्ट कर दिया। सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन

राजोरी-पुंछ में सर्च ऑपरेशन सातवें दिन भी जारी

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी के जंगलों में छिपे दहशतगर्दों की तलाश में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। बुधवार को एक बार फिर राष्ट्रीय राइफल, सेना के पैरा कमांडो, सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो और पुलिस की एसओजी ने जंगलों को खंगाला। ऑपरेशन में हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद ली जा रही है।

सुरक्षाबल राजोरी के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, शाहदरा शरीफ, डीकेजी, भंगाई, मंजाकोट, कोटरंका के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। घने जंगलों में बनी गुफाओं में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसलिए हेलिकॉप्टर और ड्रोन से भी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार गुफाओं में आतंकी घात लगाकर बैठे होते हैं। ऐसे में जवान बड़ी सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं। 

बता दें कि गत पांच मई को राजोरी के कोटरंका के केसरी हिल जंगली इलाके में गुफा में घात लगाए बैठे आतंकियों ने सेना के कमांडो पर गोलाबारी शुरू कर दी थी। हमले में 5 पैरा कमांडो शहीद हो गए थे। इसी तरह 22 नवंबर को कालाकोट के बाजीमाल में भी गुफा के अंदर घात लगाए बैठे आतंकियों ने गोलाबारी कर सेना के 2 कैप्टन समेत 5 जवानों को शहीद कर दिया था। इसके चलते गुफाओं में छिपकर बैठे आतंकियों का सफाया करने में सुरक्षाबलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें