फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग के एक होटल में भड़की आग, देखते ही देखते उठी बड़ी-बड़ी लपटें

Wed, 28 Feb 2024 06:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग

सार

गुलमर्ग में बुधवार को एक होटल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते होटल से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठना शुरू हो गए।
विज्ञापन
गुलमर्ग में एक होटल में लगी आग - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के बारामुला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बुधवार को एक होटल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते होटल से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठना शुरू हो गए। आसपास के लोग मौके पर जमा हुए। लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।

विज्ञापन


आसपास के लोग, पुलिस और अग्निशमन के कर्मचारियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के चलते होटल की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसके लगने के कारणों का अभी पत नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

लोगों ने आग को बुझाने के लिए बर्फ का भी इस्तेमाल किया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि लोग आग को बुझाने के लिए बर्फ के गोल उस पर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आग की घटना को लेकर प्रशासन को घेरा है। उन्होंने लिखा कि गुलमर्ग में आपदा तैयारियों और प्रबंधन के संबंध में क्या यही इंतजाम है। इस घटना के बाद सरकार को वाणिज्यिक, ऐतिहासिक व अन्य भवनों की सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह का जानी नुकसान न हो।


विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में ठंड जारी है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए अलग-अलग उपाय किए जाते हैं। इसी बीच प्रदेश में सर्दियों में आग लगने के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती है। इससे पहले मंगलवार को गुलमर्ग में चार इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। पहलगाम में तीन इंच से अधिक हिमपात के साथ कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। जोजिला पास, राजधान, साधना टॉप, मच्छिल, गुरेज, जेड गली आदि पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फ की चादर बिछने से पारे में गिरावट आई है।
 
जम्मू-कश्मीर में मार्च के शुरू में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 1 से 2 मार्च को कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल, श्रीनगर, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इसी तरह 2 मार्च को बड़गाम, पुलवामा, पुंछ, राजोरी, रियासी, जम्मू, सांबा, उधमपुर, कठुआ में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू संभाग के पीर पंजाल रेंज और कश्मीर संभाग के सिंथन दर्रा, शोपियां-पीर की गली, सोनमर्ग-जोजीला, बांदीपोरा-राजदान दर्रा, गुलमर्ग और कुपवाड़ा-साधना दर्रा के मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें