फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing: श्रीनगर में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, नारेबाजी कर जताया विरोध

Mon, 27 Feb 2023 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का विरोध किया।
विज्ञापन
Srinagar BJP Protest - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की लक्षित हत्या को लेकर प्रदेशभर में लोगों में रोष है। इसे लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को मध्य कश्मीर के श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का विरोध किया। वहीं, जम्मू में शिवसेना डोगरा फ्रंट ने भी पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मीडिया प्रमुख मंजूर अहमद भट ने कहा, 'पुलवामा में हमारे कश्मीरी पंडित भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आतंकवादियों ने सोची समझी साजिश के तहत शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने की कोशिश की है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी गुट बार-बार कश्मीर की धरती को लहूलुहान करने की नापाक साजिश रचते रहते हैं। लेकिन सुरक्षाबल उनके हर मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज पूरी घाटी में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। हम एलजी प्रशासन से घाटी के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने की अपील करते हैं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वहीं, कुलगाम में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले रविवार रात पुलवामा और बारामुला में भी लक्षित हत्याओं के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें