फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Target Killing: कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के घर पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, परिजनों संग बांटा दुख

Mon, 27 Feb 2023 02:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

पुलवामा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के घर पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख बांटा।
विज्ञापन
कश्मीर पंडित संजय शर्मा के घर पहुंचीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा के अच्छन में सोमवार को कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आम जन, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी इसमें शामिल हुए। वहीं, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती संजय शर्मा के घर पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख बांटा।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नफरत फैलाने वाली फिल्मों को बढ़ावा देने के बजाय केंद्र सरकार की तरफ से वास्तव में घाटी में अल्पसंख्यकों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए जाते तो इससे मदद मिलती। एलजी प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़िता की पत्नी को तत्काल सरकारी नौकरी प्रदान करें। साथ ही महबूबा मुफ्ती ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए जो कुछ भी वे कर सकते हैं, करें।

रविवार को अच्छन इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर लक्षित हत्या को अंजाम दिया था। एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले 40 वर्षीय संजय शर्मा सुबह 11 बजे किसी काम से बाजार जाने के लिए निकले थे, उसी समय दहशतगर्दों ने उसे निशाना बना डाला। 
विज्ञापन


घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमलावरों की तलाश जारी है। कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर घटना को सुनियोजित हत्या बताया है। इस साल कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के किसी सदस्य पर यह पहला हमला है। सभी राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की है। इस वारदात की जिम्मेदारी कश्मीरी फ्रीडम फाइटर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है।

पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह एटीएम गार्ड संजय शर्मा अपने घर से निकल कर करीब 100 मीटर दूर पहुंचे थे तभी आतंकियों ने उनके सीने पर गोली मार दी और भाग निकले। आतंकियों के भागने के बाद स्थानीय लोग संजय को उठा कर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें