फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narco Terror : कुपवाड़ा में नारको टेरर माॅड्यूल ध्वस्त, नियंत्रण रेखा के पास से हथियार और नशे की खेप बरामद

Wed, 10 Jan 2024 03:26 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/कुपवाड़ा।

सार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नारको टेरर मॉड्यूल ध्वस्त कर सीमा पार से भेजी गई हथियार और हेरोइन की खेप बरामद की है। इस मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
कुपवाड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नारको टेरर मॉड्यूल ध्वस्त कर सीमा पार से भेजी गई हथियार और हेरोइन की खेप बरामद की है। इस मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की टीम ने नियंत्रण रेखा के नजदीक किशनगंगा नदी के किनारे कोबरा पोस्ट व्यू प्वाइंट के पास केरन पाईन से एक एके47 राइफल, दो मैगजीन और हेरोइन के 10 पैकेट बरामद किए। इस मामले में एसओजी कुपवाड़ा की ओर से एक व्यक्ति मोहम्मद अमीन लोन निवासी नागा मंडियां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  

पिछले वर्ष करनाह सेक्टर में पकड़ा गया था जखीरा : करनाह के चटकड़ी इलाके में 1 जनवरी 2023 को दो व्यक्तियों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि उसे सीमापार से हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की खेप मिली थी।
विज्ञापन


बरामद किए गए सामान में पांच पिस्तौल, पिस्तौल की 10 मैगजीन, पिस्तौल की 77 गोलियां, चार हथगोले और हेरोइन जैसे पदार्थ के 9.450 किलोग्राम वजन के 10 पैकेट शामिल थे। यह खेप प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के लिए थी। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकी हबीबुल्लाह ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों की रची साजिश

पाकिस्तानी आतंकी हबीबुल्लाह ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की साजिश रची थी। एनआईए ने मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-ताइबा’ (एलईटी) की एक शाखा ‘’द रेजिस्टेंस फ्रंट’’ से जुड़े हबीबुल्लाह समेत तीन आतंकियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया। हबीबुल्लाह के अलावा दक्षिण कश्मीर के दो निवासियों हिलाल याकूब देवा उर्फ सेठी सोब व शोपियां के मुसियाब फैयाज बाबा उर्फ शोएब जरार के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया।

एनआईए की चार्जशीट से खुलासा हुआ कि पाकिस्तानी नागरिक हबीबुल्लाह मलिक, जिसके 9 नाम हैं, उसने जम्मू कश्मीर के स्थानीय युवाओं की मदद से अपनी साजिश को आगे बढ़ाने की कोशिश की। हबीबुल्लाह साजिद जट्ट, सैफुल्लाह, नूमी, नुमान, लैंगडा, अली साजिद, उस्मान हबीब और शनि के नामों से जाना जाता है। वह पाकिस्तान के कसूर जिले (पंजाब) का रहने वाला है।

जम्मू -कश्मीर के पुंछ व राजोरी जिले में हुए विभिन्न आतंकवादी हमलों में उसका हाथ बताया जाता है। जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष दायर की गई पूरक आरोप पत्र के मुताबिक, कश्मीर के शोपियां के रहने वाले हिलाल याकूब देवा उर्फ सेठी सोआब और मुसिआब फैयाज बाबा उर्फ शोएब उर्फ जरार को हबीबुल्लाह ने अपना सहयोगी बनाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें