श्रीनगर में मारुति के सबसे बड़े डीलर जमकाश व्हीकलड्स (कश्मीर) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक इर्फान अहमद नारवरू ने बताया, सड़क की स्थिति खराब रहती है, ऐसे में रेल परिवहन से कारें सीधी घाटी में आना एक बड़ी राहत है। इससे ग्राहकों को बिल्कुल नई गाड़ियां मिलेंगी, जिनमें 300 किलोमीटर तक की ड्राइविंग नहीं हुई होगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।
यह कदम न केवल लॉजिस्टिक्स को किफायती बनाएगा, बल्कि ग्राहकों के अनुभव को भी बेहतर बनाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में घाटी में कारों की उपलब्धता में तेजी से सुधार होगा।