फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो तांबे की चादरें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। पुलिस ने थाना क्रीरी में दर्ज चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 100 किलोग्राम तांबे की चादरें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि क्रीरी निवासी तारिक अहमद जरगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित का आरोप था कि सात और आठ अक्तूबर की दरमियानी रात उनके घर से करीब 100 किलोग्राम तांबे की चादरें चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ के दौरान तिलगाम बाला निवासी मुजम्मिल अहमद गोजरी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। जांच में सामने आया कि आरोपी स्कूटी से पहुंचा और तांबे की चादरों से भरे 50-50 किलोग्राम के दो बोरे चोरी करके ले गया। आरोपी ने चादरें और स्कूटी एक बगीचे में लकड़ियों के ढेर के नीचे छिपा दी। संदिग्ध की निशानदेही पर पुलिस ने लकड़ियों के ढेर के नीचे से 100 किलोग्राम तांबे की चादरें व प्लेटें बरामद कीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, ताकि अन्य लोगों की संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें