फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चप्पुओं की रफ्तार में स्नो हिल और नुब्रा ए जीती

विज्ञापन
लद्दाख महोत्सव राफ्टिंग प्रतियोगिता जीतने के लिए पैडल चलाती राफ्टिंग टीमेंस्रोत – ऑल लद्दाख रा
विज्ञापन
राफ्टिंग ने लद्दाख महोत्सव में भरा रोमांच, प्रतियोगिता में 12 टीमों ने दिखाई चप्पुओं की रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख महोत्सव के तहत आयोजित राफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान जंस्कार नदी में रोमांच, उत्साह और खेल भावना का शानदार नजारा देखने को मिला। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में स्नो हिल और पुरुष वर्ग में नुब्रा ए की टीम जीती।
विज्ञापन

लद्दाख पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जंस्कार नदी के करीब सात किलोमीटर लंबे चुनौतीपूर्ण मार्ग पर तेज बहाव के बीच रफ्तार और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने जंस्कार और सिंधु नदी के संगम तक पहुंचने की चुनौती पूरी की। महिला वर्ग में स्नो हिल ने 22 मिनट 40 सेकंड के शानदार समय के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। लद्दाख राफ्टर ने 25 मिनट में दूसरा स्थान, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख ने 27 मिनट के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में नुब्रा ए ने 22 मिनट 41 सेकंड के बेहतरीन समय के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। एक्स-सर्विसमैन निमू ने 24 मिनट में दूसरा स्थान, जबकि स्कालजांगलिंग ने 24 मिनट 25 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित करने वाली ऑल लद्दाख राफ्टिंग कोऑपरेटिव ने आयोजन को बड़ी सफलता बताया। कोऑपरेटिव ने लद्दाख के युवाओं को राफ्टिंग और कयाकिंग सीखने के लिए आमंत्रित किया। उप निदेशक पर्यटन मोहम्मद तकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कर्नल राजन पांडे 178 मीडियम रेजिमेंट और सहायक निदेशक, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, आबित हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन




इनमें महिला की तीन और नुब्रा जिले की दो टीमें थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें