उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दक्षिण कश्मीर के भीतरी इलाकों में तै
श्रीनगर। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दक्षिण कश्मीर के भीतरी इलाकों में तैनात सैन्य इकाइयों का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की गहन समीक्षा की।
दौरे के दौरान सेना कमांडर ने सुरक्षा बलों के बीच आपसी समन्वय को रेखांकित करते हुए कहा कि भविष्य की किसी भी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निरंतर सतर्कता और सभी हितधारकों के साथ मजबूत तालमेल बनाए रखना बेहद आवश्यक है।
लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने फील्ड कमांडरों और जवानों से सीधे बातचीत की और ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा ढांचे का आकलन किया। उन्होंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति जवानों के उच्च स्तर के पेशेवर रुख, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की।
इसके साथ ही उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ सटीक तालमेल बनाए रखते हुए क्षेत्र में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।