फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भाजपा ने विलय दिवस पर महाराजा हरि सिंह को किया नमन, फारूक अब्दुल्ला के बयान पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय दिवस के अवसर पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक स्थल पर महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता की जय और जम्मू-कश्मीर की जय के नारों से माहौल गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने विलय दिवस को जम्मू-कश्मीर के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताते हुए महाराजा हरि सिंह के योगदान को याद किया। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान को लेकर हालिया बयान की कड़ी निंदा की।

भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा के नेतृत्व में दर्जनों नेता और कार्यकर्ता स्मारक स्थल पर एकत्रित हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा ने कार्यकर्ताओं को विलय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 अक्तूबर जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी दिन जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ विलय से प्रदेश का देश के साथ संवैधानिक और ऐतिहासिक संबंध स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सैनिकों तथा राष्ट्रभक्तों ने अनेक कुर्बानियां दी हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा हमेशा राष्ट्रवादी विचारधारा और देशहित से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता देती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा किए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। ऐसे बयान जनता को गुमराह करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोग इस तरह के बयानों को स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू, राहुल देव, रविंद्र पठानिया सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें