फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दो साल में एक किमी लंबी सड़क नहीं बना सका पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। पंचायत कच्छेड के मुदाल से पचोतरा मोहल्ला तक एक किलोमीटर सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि लोक निर्माण विभाग करीब दो साल बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं कर सका है। स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले पीडब्ल्यूडी ने रामकोट से मुदाल सड़क को पक्का किया गया था, तभी विभाग ने एक किलोमीटर लंबा मार्ग बिना बनाए छोड़ दिया था। इस कारण लगभग 500 से अधिक स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं। स्थानीय लोग उबड़ खाबड़ रास्ते से आते जाते हैं। इसके साथ राजकीय मिडिल स्कूल मुदाल के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य भी आवागमन में परेशानियां झेल रहे हैं। वहीं, यदि किसी मरीज को धार सड़क रामकोट तक पहुंचना हो तो स्थानीय ग्रामीणों को पहले उसे कंधे पर उठाकर लेना पड़ता है। रमेश चंद्र, सेवानिवृत्ति सूबेदार हुकम सिंह, पूर्व नायब सरपंच जगदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह, मास्टर बलदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, राम प्यारी, मीरा बेगम आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने कई बार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें