फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नरसिंह गोशाला मांडली मे सामूहिक 1008 सुंदरकांड पाठ का आयोजन
विज्ञापन


धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक पाठ, क्षेत्र में भक्तिमय बना रहा माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को श्री नरसिंह गौशाला मांडली में सामूहिक 1008 सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को स्मरण किया गया। गोशाला में होने वाले इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभु का स्मरण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ करने से मन को शांति मिलती है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सामूहिक रूप से किए जाने वाले इस पाठ में भगवान श्रीराम, माता सीता और संकटमोचन हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया गया। महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनकी शिक्षाएं समाज को सत्य, धर्म, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कैप्टन ओम प्रकाश ,पवन कुमार, बलदेव सिंह और नरेंद्र सिंह ने बताया के वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम लोगों को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का भी माध्यम बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें