संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने खालूरा, डीएच पोरा में 30 लाख की लागत से बनी सरकारी आयुष डिस्पेंसरी के लिए नई आयुष बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके अलावा मंत्री ने पोषण अभियान के तहत जोन डीएच पोरा में हाल ही में नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
गांव में यह हेल्थकेयर सेंटर स्वास्थ्य सुविधाओं के ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय लोगों के लिए आयुष-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए जरूरी था।
इसके बाद मंत्री ने खालूरा में एक जनसभा को भी संबोधित किया। स्थानीय निवासियों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न विकासात्मक और जन-सेवा से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी।