फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां मेगा फ्रूट मंडी में गाला हाई डेंसिटी सेब की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। मेगा फ्रूट मंडी में गाला हाई डेंसिटी सेब की मांग बढ़ने से किसानों में खुशी की लहर है। सेब के उचित दाम मिलने से किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं।
कश्मीर घाटी के अलग-अलग हिस्सों से किसान और फल उत्पादक अपनी हाई-डेंसिटी गाला’ सेब की फसल मंडी ला रहे हैं, जहां उन्हें अच्छी कीमत मिल रही है। मांग बढ़ने से उत्पादकों, खासकर उन लोगों को राहत मिली है जिन्होंने हाई-डेंसिटी सेब की खेती में निवेश किया है।
विज्ञापन

किसान शकील अहमद ने कहा कि इस साल शोपियां मंडी कश्मीर घाटी में हाई-डेंसिटी गाला सेब के लिए सबसे अच्छे दाम दे रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे दामों ने उत्पादकों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। उन्होंने फल ले जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य हाईवे खुले रखने को लेकर सरकार और प्रशासन की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक मुगल रोड समेत जरूरी रास्तों के खुले रहने से कश्मीर के सेब की फसल को देश के अलग-अलग हिस्सों तक समय पर पहुंचाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि कटाई और मार्केटिंग के मौसम में इन सड़कों का चालू रहना बागवानी सेक्टर के लिए बहुत जरूरी है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आने वाली ‘कोल्ड डिलिशियस’ और पारंपरिक ‘डिलिशियस’ किस्मों की मार्केटिंग एक साथ पूरी फसल बाज़ार में भेजने के बजाय चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सही तरीके से कटाई और अलग-अलग समय पर मार्केटिंग करने से क्वालिटी बनाए रखने, सप्लाई को नियंत्रित करने और किसानों को बाज़ार की मौजूदा अनुकूल स्थितियों का अधिकतम लाभ उठाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें