फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भाजपा अनंतनाग इकाई में अंदरूनी विवाद की जांच, पार्टी की जांच टीम ने विभिन्न पक्षों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। भाजपा की अनंतनाग इकाई में जारी अंदरूनी मतभेदों, आरोप-प्रत्यारोप के मामले को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए गठित टीम अनंतनाग पहुंची। टीम ने विभिन्न पक्षों से जानकारी हासिल की। जांच टीम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्टेट सेक्रेटरी आरिफ राजा कर रहे हैं। उनके साथ वरिष्ठ नेता मुदस्सिर अहमद और कोऑर्डिनेटर बिलाल अहमद परे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने पार्टी से जुड़े विभिन्न लोगों से इस संबंध में जानकारी ली। इस दौरान भाजपा स्टेट सेक्रेटरी मुदस्सिर अहमद ने कहा कि पार्टी किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों से जानकारी हासिल करने के बाद एक व्यापक रिपोर्ट पार्टी हाईकमान के समक्ष पेश की जाएगी। पार्टी की ओर निर्धारित ‘हर घर तिरंगा’ रैली निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंदरूनी मतभेदों के कारण पार्टी की गतिविधियों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से भाजपा की अनंतनाग इकाई के कुछ नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने मामले की वास्तविकता का पता लगाने और सभी संबंधित पक्षों का पक्ष सुनने के लिए जांच टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें