फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार फल लदे ट्रकों की आवाजाही सुनिश्चित करने में नाकाम : अल्ताफ बुखारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बांदीपोरा। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद अल्ताफ बुखारी ने रविवार को सरकार पर फल से लदे ट्रकों के लिए हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन कई दिनों से फंसे हुए हैं, जिससे सेब उत्पादकों को बड़ा नुकसान हो रहा है। बुखारी ने जिले के मलंगम क्षेत्र में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। वह यहां सैयद गुलाम रसूल शाह के सात दिवसीय वार्षिक उर्स में शामिल हुए थे। मलंगम में हर साल सैयद गुलाम रसूल शाह का वार्षिक उर्स मनाया जाता है। घाटी के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंद दरगाह पर दुआ के लिए आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिर्फ बयानबाजी से बागवानी क्षेत्र पर निर्भर हजारों परिवारों की समस्या हल नहीं होगी। फसल के मौसम में फल उत्पादों की सुचारू ढुलाई के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उर्स के मौके पर उन्होंने कहा कि शांति और गुनाहों की माफी के लिए दुआ की गई। जम्मू-कश्मीर के लोगों को पहले ही प्राकृतिक आपदाओं से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार को सिर्फ बयान देने के बजाय लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। बुखारी ने कहा हजारों परिवार बागवानी पर निर्भर हैं और परिवहन में रुकावट से उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें