संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आकाशवाणी श्रीनगर ने राष्ट्रव्यापी अभियान स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता में जन भागीदारी विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह नाटक डलगेट टैक्सी स्टैंड पर आयोजित किया गया था। नाटक आकाशवाणी श्रीनगर के नाट्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इसका निर्देशन जीआर आखून, कार्यक्रम प्रमुख और सहायक निदेशक (कार्यक्रम) ने किया।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कलाकारों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता बनाए रखने के उनकी सामूहिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूकता पैदा करना था। स्वच्छता ही सेवा अभियान की नोडल अधिकारी वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी आकाशवाणी श्रीनगर त्सेरिंग स्पाल्डन हैं। कार्यालय प्रमुख गुरबिंदर सिंह ने कहा कि आकाशवाणी श्रीनगर स्वच्छता के संदेश को फैलाने के लिए रचनात्मक और जन-केंद्रित दृष्टिकोणों का उपयोग करके राष्ट्रीय स्वच्छता अभियानों का समर्थन करना जारी रखे हुए है।