फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी से 8 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में गुलमर्ग फेज-2 और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। पहाड़ों से चली ठंडी हवा ने मैदानी इलाकों को दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिरा दिया। 29 और 30 सितंबर मौसम सामान्य रहेगा।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा थ, जो सोमवार के मुकाबले 8.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें