फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवामा-बारामुला। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोपोर पुलिस और पुलवामा पुलिस ने चोरी के दो-दो आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई नकदी और आभूषण बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन त्राल में 28 जून को मुजफ्फर अहमद मोहंद निवासी शीराबाद बुल्ली की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया किया गया था। पीड़ित का कहना था कि चोर 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों की गिरफ्तारी किया। आरोपियों की पहचान सज्जाद अहमद मोची निवासी लारकीपोरा पडगामपोरा हाल पता शहीद पार्क पुलवामा व आमिर रशीद गनई निवासी खुलबाग बटागुंड के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चार लाख के चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं, बारामुला की पुलिस पोस्ट बस स्टैंड को असरार अली निवासी सैदपोरा की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। पीड़ित का आरोप था कि ब्राथ क्रॉसिंग रोड स्थित उनकी स्क्रैप वर्कशॉप से कीमती तांबे का सामान चोरी हो गया है। पुलिस केस दर्ज जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मेहराज-उद-दीन मल्ला और इरफान अहमद डार दोनों निवासी मेहराजपोरा सोपोर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें