फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुई हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। गुरु हरगोबिंद साहिब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण सोमवार को प्रो. शौकत अली स्टेडियम में एक रोमांचक ग्रैंड फाइनल के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जनाब सैयद फखरुद्दीन हामिद डीसी बारामुला ने टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने जिलेभर में हॉकी को पुनर्जीवित करने के उनके प्रयासों के लिए आयोजकों की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय हॉकी बिरादरी के प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपे। इसमें बुनियादी ढांचे और समर्थन को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। प्रतिनिधिमंडल ने जोर दिया कि जिले को अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखनी चाहिए।डीसी बारामुला जनाब सैयद फखरुद्दीन हामिद ने हॉकी बिरादरी को बारामुला में हॉकी के खेल को बहाल करने और बढ़ावा देने के लिए तत्काल प्रशासनिक सहायता और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
इस दौरान शौकत अहमद प्रबंधक, खेल परिषद बारामुला, रवि राज सिंह कोषाध्यक्ष, हॉकी जम्मू-कश्मीर, डॉ. चरणजीत सिंह, अमनदीप सिंह, अनुभवी खिलाड़ियों और जनरल बिक्रम हॉकी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों के साथ शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें