फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल: गांदरबल में इकबाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Sun, 05 Jun 2022 05:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

डीएसपी मुख्यालय गांदरबल ने युवाओं को शिक्षा, कला और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल गतिविधियां युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक रखने में मदद कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Ganderbal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला गांदरबल में युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए इकबाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। डीएसपी मुख्यालय गांदरबल गुलाम हसन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें में कश्मीर घाटी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय गांदरबल ने युवाओं को शिक्षा, कला और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल गतिविधियां युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक रखने में मदद कर सकती हैं। 

उन्होंने कहा कि वे खिलाड़ियों से कहना चाहते हैं कि पानी से नहाने वाले सिर्फ लिबास को बदलते हैं लेकिन जो पसीने से नहाते हैं, वो इतिहास बदलते हैं। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने भविष्य में खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें