शहर के जैनाकोट इलाके में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने छह स्थानों पर कार्रवाई की। इसमें एक अस्पताल, अस्पताल संचालक का घर और एक गोदाम शामिल है। सूत्रों ने बताया कि विभाग के उपनिदेशक रोबिन बंसल के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम ने एक साथ कार्रवाई शुरू की।