फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Article 370: आईएएस शाह फैसल ने 370 से जुड़ी याचिका से किया किनारा

Wed, 21 Sep 2022 03:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शाह फैसल ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी, लेकिन अब उन्होंने इससे किनारा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शाह फैसल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल कर अनुच्छेद 370 को खत्म करने के आदेश को चुनौती वाली याचिका से खुद को अलग करने की मांग है। शाह फैसल ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन


मालूम हो कि कुछ महीने पहले ही फैसल को बहाल कर संस्कृति मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया था। इस मामले से जुड़े वकील ने बताया कि शाह फैसल ने जून महीने में सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर अनुचेद- 370 को खत्म करने के खिलाफ दायर एक याचिका से खुद का नाम हटाने की गुहार लगाई है। हालांकि उनकी याचिका अब तक सूचीबद्ध नहीं हो पाई है।

वर्ष 2019 में आईएएस अधिकारी फैसल ने सेवा से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई। कुछ महीनों पहले सरकार ने फैसल को बहाल करने का निर्णय लिया। जिसके बाद फैसल ने गत जून में सुप्रीम कोर्ट में अपना यह आवेदन दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें