फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: गुलाम नबी आजाद के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ- रजनी पाटिल

Wed, 21 Sep 2022 03:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

रजनी पाटिल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पार्टी बड़ा करती हैं और उनको गुलाम नबी आजाद करने का काम पार्टी ने ही किया। 
विज्ञापन
Rajni Patil - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर कांग्रेस की इंचार्ज रजनी पाटिल ने गुलाम नबी आजाद के खिलाफ बोलते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को नुकसान हुआ है। उनके अनुसार किसी भी व्यक्ति को पार्टी बड़ा करती हैं और उनको गुलाम नबी आजाद करने का काम पार्टी ने ही किया। 

विज्ञापन


रजनी पाटिल के अनुसार वह कभी कश्मीर से जीते नहीं थे, वह कैसे कद्दावर नेता हैं और अब उनका असली कद पता चलेगा अगर वह चुनाव जीतते हैं। और अगर उसमें उनकी सहायता कोई सेंट्रल एजेंसी या बीजेपी करती है। उनके अनुसार यह दुख की बात है कि उन्होंने किसी को आगे आने नहीं दिया। जब भी कांग्रेस का कोई डेलिगेशन जाता था तो बस वही जाते थे। 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि जिस नेता को 50 साल सब कुछ पार्टी से दिया जाता हो और अगर वह 50 साल दो मिनट के आंसू से बह जाते हैं तो उस व्यक्ति की इंटीग्रिटी कैसे तोली जा सकती है। वह इंटीग्रिटी क्या है? एक मामूली से कांग्रेस कार्यकर्ता जिसको आजतक कुछ नहीं मिला उसकी इंटीग्रिटी इससे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें